Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

मेयर गजराज बिष्ट ने देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात, जिले की समस्याओं से कराया अवगत

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून। हल्द्वानी नगर निगम के मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकातकी और जिले की तमाम समस्याओं के बारे में जानकारी दी।

ADVERTISEMENTS Ad

मेयर गजराज बिष्ट ने मुख्यमंत्री से कहा कि जिले के अधिवक्तागण, दस्तावेज लेखक एवं स्टांप विक्रेता लंबे समय से पेपरलेस रजिस्ट्री के खिलाफ कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। उन्होंने आंदोलित अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक और स्टांप विक्रेताओं के आग्रह पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें वर्चुअल व पेपरलेस रजिस्ट्री को लागू न करने का निवेदन किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कैंप कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान सुनी जनता की समस्याएं, अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही किया समाधान
Ad

उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री संबंधी कार्य एक विधिक प्रक्रिया है, जिसमें कानूनी विशेषज्ञों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। इसे केवल विधि का ज्ञान रखने वाले व्यक्तियों द्वारा ही सत्यापित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री इस विषय पर गंभीरता से विचार करेंगे और अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों व स्टांप विक्रेताओं के हितों की रक्षा करेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों के दृष्टिगत हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया अभियान, खाद्य पदार्थों के लिये नमूने
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉