Medical
क्राइम/दुर्घटनाराष्ट्रीय

दामाद ने ससुर को उतारा मौत के घाट, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

कई जगहों पर दामाद को भगवान माना जाता है, और ससुराल में उनकी जमकर खातिरदारी भी होती है। लेकिन कोई भी मेहमान फिर चाहे वो दामाद ही क्यों ना हो, थोड़े दिन ही घर में अच्छा लगता है। लेकिन उत्तर प्रदेश के बांदा में एक ससुर को दामाद को ये बोलना भारी पड़ गया। ससुर ने जब दामाद से अपने घर जाने को कहा तो वो इतना गुस्सा हो गया कि उसने ससुर की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल ये मामला बिसंडा थाना इलाके के बरौली गांव का है। जहां पर सिधुवा नाम के व्यक्ति का अपने दामाद शैलेंद्र के साथ विवाद हो गया। यहां बताते चलें कि दामाद काफी दिनों से ससुराल में रह रहा था। ऐसे में ससुर ने दामाद को अपने घर जाने को कहा। इसी बात को सुनकर दामाद गुस्से से लाल हो गया। उसने ससुर को लात-घूसें मारना शुरू कर दिया। उसने ससुर को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

शोर से जब घरवाले आए, तब तक सिघुवा घायल की स्थिति में था। परिवार वाले आनन-फानन में उन्हें अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

परिवार वालों की माने तो सिधुवा की बेटी की संगम की शादी आरोपी शैलेंद्र से छह साल पहले हुई थी। शैलेंद्र उसके साथ मारपीट और उसे प्रताड़ित करता था। जिसकी वजह से वो मायके आ गई। तीन साल से वो मायके में ही रह रही थी। एक कार्यक्रम की वजह से शैलेंद्र अपने ससुराल आया था और पिछले  20 दिन से अपने ससुराल में ही रह रहा था।

दामाद से वो बेटी संगम को साथ ले जाने की बात कर रहे थे। हालांकि दामाद मना कर रहा था और कुछ दिन और रुकने की भी बात कर रहा था। इसी बात पर दोनों दामाद और ससुर के बीच विवाद हो गया। शराब के नशे मे दामाद ने इस घटना को अंजाम दिया। फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई कि जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉