Medical
उत्तराखण्डचंपावत

सड़क हादसा: वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत, टिप्पर चालक मौके से फरार, परिजनों में मचा कोहराम, क्षेत्र में शोक की लहर

ADVERTISEMENTS Ad

चम्पावत:-  आज शनिवार सुबह मंच-तामली रोड पर स्थित घटोत्कच मंदिर के समीप सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी सवार युवक टिप्पर की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि युवक का सिर लगभग पूरी तरह से कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। इस हृदयविदारक घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब चम्पावत से मंच तामली की ओर जा रहे टिप्पर (यूके 03 सीए 3277) की चपेट में दीपक जोशी की स्कूटी (यूके 03 डी 4097) आ गई।

ADVERTISEMENTS Ad

मृतक की पहचान मूल रूप से मोराड़ी/बनलेख निवासी व हाल निवासी आरएफसी गोदाम के समीप दीपक जोशी (20) पुत्र मुरली जोशी के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। साथ ही टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, जबकि क्षेत्र में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश बोहरा ने बताया है कि टिप्पर चढ़ाई की ओर जा रहा था, जबकि स्कूटी ढलान की ओर थी। इसी दौरान स्कूटी अनियंत्रित होकर टिप्पर के पिछले पहिये की चपेट में आ गई। वहीं कोतवाल बच्ची सिंह बिष्ट ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। वाहन को कब्जे में लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉