Medical
उत्तराखण्ड

एसकेएम स्कूल में उत्साह के साथ मनाई महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती, विद्यालय प्रांगण में चलाया स्वच्छता अभियान

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  रामपुर रोड स्थित एसकेएम स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा, उप प्रधानाचार्या भामिनी चौहान जोशी एवं प्रशासक ऋषभ जोशी द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं का अनावरण एवं माल्यार्पण कर किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी के प्रिय भजनों ‘वैष्णव जन तो’ एवं ‘रघुपति राघव राजाराम’ की सुंदर प्रस्तुति देकर वातावरण को भावपूर्ण बना दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को अर्पित किए श्रद्धासुमन, कहा "जय जवान जय किसान" उद्घोष आज भी करता है प्रेरित
Ad

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने सेवालय जाकर जरूरतमंद बच्चों की सहायता की। इस दौरान दैनिक उपयोग की वस्तुएँ, कॉपियाँ, पेन, पेंसिल आदि आवश्यक सामग्री प्रदान की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक यू.सी. जोशी ने संदेश प्रेषित करते हुए कहा कि हमें सदैव सत्य, अहिंसा एवं सच्चाई के मार्ग पर चलना चाहिए तथा महात्मा गांधी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छता, सेवा एवं मानवता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के स्कूलों में 1 अक्टूबर से शीतकालीन समय सारिणी लागू, विद्यार्थियों और शिक्षकों को करना होगा दिनचर्या में बदलाव

कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त विद्यार्थी, शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, सेवा, सत्य, अहिंसा और राष्ट्रप्रेम की भावना को विकसित करना रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉