Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

जनपद नैनीताल में कक्षा 1 से 12 तक के समस्त विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जारी किया आदेश

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी किए गए मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जिला नैनीताल में सोमवार 31 अगस्त 2026 को ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। जिसके अनुसार जनपद क्षेत्रान्तर्गत कहीं-कहीं भारी वर्षा होने, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

वर्तमान में जनपद के समस्त पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों में वर्षा हो रही है, जिसके फलस्वरूप जनपद क्षेत्रान्तर्गत नदियों/नालों/गधेरों में तेज जल प्रवाह होने एवं संवेदनशील स्थलों में भू-स्खलन होने की सम्भावना है, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है।

इसको देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी / अध्यक्ष जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ललित मोहन रयाल ने सोमवार  31 अगस्त को जनपद नैनीताल के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे, साथ ही विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक/शिक्षकगण एवं कार्यालय स्टाफ हेतु भी अवकाश अनुमन्य रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  यमुनोत्री घाटी में तेज भूकंप के झटकों से दहशत का माहौल, तीव्रता रिक्टल स्केल पर 4.2 मापी गई, जान- माल के नुकसान की सूचना नहीं
Ad

उक्त आदेश नैनीताल शहर क्षेत्रान्तर्गत संचालित आवासीय शैक्षणिक संस्थाओं एवं विद्यालयों पर लागू नहीं होगा, जहाँ छात्र-छात्राओं हेतु शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हैं।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी, नैनीताल एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, नैनीताल को निर्देशित किया है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे। उल्लंघन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉