Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

औषधि विभाग ने मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी की, अनियमिताएं पाये जाने पर तीन मेडिकल स्टोर सील

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- पुलिस और औषधि विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से बुधवार को बनभूलपुरा क्षेत्र में मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के निर्देश पर हुई इस छापेमारी में तीन मेडिकल स्टोर्स में अनियमितताएं पाई गईं, जिसके चलते उनको अग्रिम आदेश तक बंद कर दिया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को अदालत ने सुनाई 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा, 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया
Ad

औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट ने बताया कि जांच के दौरान मेडिकल स्टोर्स के अभिलेखों में गड़बड़ियां सामने आई हैं। अब तक तीन मेडिकल स्टोर्स की जांच की जा चुकी है, और अनियमितताएं पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है, और आगे भी इसी तरह की छापेमारी की जाएगी। संयुक्त टीम की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य मेडिकल स्टोर्स संचालकों में हड़कंप मच गया है। औषधि विभाग ने स्पष्ट किया है कि मरीजों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा, और अनियमितता मिलने पर कठोर कदम उठाए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने की कार्यवाही: रामनगर और कालाढूंगी क्षेत्र के खाद्य प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण, नमूनों को जांच के लिए भेजा ऊधमसिंहनगर प्रयोगशाला
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉