Medical
उत्तराखण्डबागेश्वर

निर्माणाधीन भवन के भीतर मानव नर कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप, नेपाली मूल के मजदूर के रूप में हुई पहचान, पुलिस मामले की जांच में जुटी

ADVERTISEMENTS Ad

बागेश्वर:-  कपकोट के मुख्य बाजार क्षेत्र में स्थित एक निर्माणाधीन भवन के भीतर मानव नर कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में कंकाल की पहचान नेपाली मूल के एक मजदूर के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह एलआईयू की गुप्त सूचना पर पुलिस को बताया गया कि मुख्य बाजार में लंबे समय से बंद पड़ी एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के अंदर मानव कंकाल पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य में आई तेजी, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
Ad

पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए जांच शुरू की। मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी मनीष शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कंकाल की पहचान नेपाली मूल के मजदूर विनोद (करीब 55 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पिछले लंबे समय से क्षेत्र में मजदूरी का काम करता था।

ADVERTISEMENTS Ad

बताया जा रहा है कि विनोद पहले किसी मंदिर में रहता था, लेकिन बाद में बीमारी के चलते उसने नदी किनारे स्थित इस निर्माणाधीन भवन में शरण ले ली थी। आशंका जताई जा रही है कि लंबे समय से बीमार रहने के कारण उसकी मौत हो गई। शव पूरी तरह कंकाल में तब्दील हो चुका है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मौत काफी समय पहले हुई होगी।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के दौरान मकान पर आया मलबा, मासूम और वृद्धा की मौत, एक महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, मलबे में दबे व्यक्ति की तलाश जारी

पुलिस ने कंकाल का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बागेश्वर भेज दिया है। साथ ही मृतक के परिजनों की तलाश की जा रही है, ताकि उन्हें घटना की जानकारी दी जा सके। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉