Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करके पांच बांग्लादेशियों को लिया हिरासत में, घुसपैठियों की पहचान के लिए चलाया जा रहा सत्यापन अभियान

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में अवैध रूप से घुसपैठ कर रह रहे पांच बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस से यहां मिली जानकारी के अनुसार चार महिलाओं और एक पुरुष बांग्लादेशी पटेल नगर क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बताया कि सघन पूछताछ के दौरान पांचों के बांग्लादेशी नागरिक होने के पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उन्हें हिरासत में लिया गया।
अवैध रूप से घुसपैठ कर देश में घुसे ये बांग्लादेशी यहां मजदूरी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा जारी नए दिशानिर्देशों के क्रम में उन्हें देश से निर्वासित करने की कार्रवाई की जा रही है। उत्तराखंड में घुसपैठियों की पहचान के लिए सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने बीते शनिवार को भी देहरादून और हरिद्वार में अवैध रूप से रह रहे छह बांग्लादेशी घुसपैठियों को पकड़ा था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  यूनिट टेस्ट के दौरान छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, चीख पुकार से डरी अन्य छात्राएं, घटना के बाद भूत प्रेत की अफवाह, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल में छुट्टी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉