Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

आयुर्वेद जागरूकता, नाड़ी परीक्षण शिविर का आयोजन, हृदय रोग, डायबिटीज, कैंसर जैसे गंभीर रोगों से बचाव के दिए सुझाव

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- मुखानी स्थित श्री विश्व प्रांगण आयुर्वेद एवं पंचकर्म चिकित्सालय के वरिष्ठ नाड़ी वैद्य राहुल गुप्ता ने ब्रह्मा कुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय लहोरियासाल मल्ला में दादी जानकी जी की जयंती के अवसर पर आयुर्वेद जागरुकता एवं नाड़ी परीक्षण शिविर का आयोजन किया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस शिविर में 150 से अधिक लोगों ने भाग लिया। शिविर में डॉ गुप्ता ने आयुर्वेद के नियमों का पालन करके स्वस्थ रहने के तरीकों के बारे में जानकारी दी और उपस्थित लोगों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए हृदय रोग, डायबिटीज, कैंसर जैसे गम्भीर रोगों से बचाव के सुझाव भी दिए। उन्होंने बताया कि कैसे आयुर्वेद के नियमों का पालन करके स्वस्थ रहा जा सकता है और साथ ही साथ व्यक्ति घर बैठे अपनी नाड़ी किस तरीके से देख सकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  यूनिट टेस्ट के दौरान छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, चीख पुकार से डरी अन्य छात्राएं, घटना के बाद भूत प्रेत की अफवाह, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल में छुट्टी
Ad

वैद्य राहुल गुप्ता ने शिविर के सफल आयोजन के लिए इश्वरीय विद्यालय के संस्थापक बहन ब्रह्मकुमारी दीपा और भाई हेमन्त को  बहुत-बहुत बधाई दी। साथ ही निकट भविष्य में ऐसे और भी शिविर आयोजित करने का आश्वासन दिया है। इस शिविर में सहायक करनदीप भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: देर रात चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन युवकों की मौके पर ही मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉