Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक विशेष रेलगाड़ी का एक अतिरिक्त फेरा बढ़ाने का रेलवे ले लिया निर्णय, काठगोदाम जैसलमेर रेलगाड़ी का मार्ग बदला

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  गर्मियों की छुट्टियों में लगातार बढ़ रही यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी राहत दी है। रेलवे ने मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक विशेष रेलगाड़ी का एक अतिरिक्त फेरा बढ़ाने का निर्णय लिया है। वहीं, जोधपुर मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते काठगोदाम-जैसलमेर रेलगाड़ी के मार्ग में भी अस्थायी बदलाव किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

रेलवे के अनुसार विशेष रेलगाड़ी मुंबई सेंट्रल से 20 मई को और काठगोदाम से 21 मई को संचालित होगी। गाड़ी संख्या 09076 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल विशेष रेलगाड़ी 21 मई को शाम 5:30 बजे काठगोदाम से रवाना होगी। यह रेलगाड़ी हल्द्वानी, लालकुआं, बरेली, मथुरा, कोटा और सूरत होते हुए अगले दिन रात 9 बजे मुंबई पहुंचेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा
Ad

इस रेलगाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के पांच, वातानुकूलित, द्वितीय श्रेणी का एक, शयनयान श्रेणी के आठ तथा साधारण द्वितीय श्रेणी के दो डिब्बे लगाए जाएंगे। कुल 18 डिब्बों वाली इस विशेष रेलगाड़ी से यात्रियों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

इसके अलावा 20 मई को चलने वाली गाड़ी संख्या 15014 काठगोदाम जैसलमेर का मार्ग भी बदला गया है। यह रेलगाड़ी अपने नियमित मार्ग फुलेरा-अजमेर-मारवाड़-लूनी-भगत की कोठी-जोधपुर के स्थान पर अब फुलेरा-डेगाना-मेड़ता सड़क-जोधपुर मार्ग से संचालित होगी।

मार्ग परिवर्तन के दौरान रेलगाड़ी मकराना, डेगाना और मेट्रा रोड स्टेशनों पर भी रुकेगी। इससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को अतिरिक्त ठहराव सुविधा का लाभ मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉