Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

शहर में अतिक्रमण के नाम पर नोटिस भेजने का विधायक सुमित हृदयेश ने किया विरोध, प्रभावितों को पूर्ण समर्थन का भरोसा दिलाया

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- प्रशासन के हल्द्वानी शहर में अतिक्रमण के नाम पर नोटिस भेजने का विधायक सुमित हृदयेश ने कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन 2022 से ही अतिक्रमण के नाम पर नगर वासियों को परेशान कर रहा है। यदि अभी एकजुट होकर प्रशासन की तानाशाही का विरोध नहीं किया तो वह दिन भी दूर नहीं जब प्रशासन नजूल के नाम पर शहर भर को ही नोटिस जारी कर दे।

ADVERTISEMENTS Ad

विधायक सुमित हृदयेश सुभाष नगर में अतिक्रमण कार्रवाई के खिलाफ महापंचायत को संबोधित कर रहे थे। सुभाष नगर में 140 परिवारों को अतिक्रमणकारी बताकर प्रशासन द्वारा मकानों को तोड़ने की कार्रवाई के खिलाफ गुरुवार को सुभाष नगर स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में महापंचायत आयोजित की गई। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक सुमित हृदयेश भी महापंचायत में पहुँचे और प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उन्हें पूर्ण समर्थन का भरोसा दिलाया।विधायक सुमित हृदयेश ने प्रशासन की कार्रवाई को “अमानवीय” और “तानाशाही रवैया” बताया। उन्होंने कहा कि, “वर्षों से बसे परिवारों को उनके मकान तोड़ने का तुगलकी फरमान देना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह केवल घरों को बचाने की नहीं, बल्कि इंसाफ और मानवीय अधिकारों की लड़ाई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर हुई लूट का खुलासा: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, जुए में हारी रकम की भरपाई के लिए रची थी डकैती की साजिश
Ad

उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा और इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाएंगे और ज़रूरत पड़ी तो न्यायालय तक जाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। महापंचायत में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और प्रशासन के इस फैसले के खिलाफ एकजुटता दिखाई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को दिया तोहफा: 28 और 29 अगस्त को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा सुविधा
Ad

महापंचायत के उपरांत विधायक सुमित हृदयेश ने बमौरी क्षेत्र का भी दौरा किया, जहाँ उन्होंने नाले के नाम पर उजाड़े जा रहे परिवारों से भेंट कर उनकी समस्याएँ सुनीं और उन्हें भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बमौरी क्षेत्र के साथ भी अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और वहाँ के निवासियों की लड़ाई भी पूरी ताकत से लड़ी जाएगी।

इस दौरान राहुल छिम्वाल, दीप पाठक, पूरन चंद्र बवाड़ी, सतनाम सिंह चटवाल, मुकुल बल्यूटिया, हेम चंद्र जोशी, गोपाल दत्त जोशी, शशि वर्मा, हेमा कर्नाटक, ममता कुलौरा, सुनीता बुधानी, शांति देवी, बिमला तिवारी, नीमा चौहान, हेमा लटवाल, कन्नू सुयाल, कन्नू जोशी, कुंदन सिंह, जगदीश चंद्र उपाध्याय, एच एस जीना, संजय बोरा, कंचु मटियानी सहित समस्त क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉