Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नैनीताल पुलिस ने चलाया ऑपरेशन कालनेमि: पुलिस ने 24 बाबाओं को किया चिन्हित, नौ के विरुद्ध की चालानी कार्रवाई

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- धार्मिक चोला पहनकर ठगी करने वाले बाबाओं के लिए नैनीताल पुलिस ने ऑपरेशन “कालनेमि”, शुरु कर दिया है। पुलिस ने 24 बाबाओं को चिन्हित किया है नौ के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई है

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश भर में “ऑपरेशन कालनेमि” अभियान का युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है जिसका उद्देश्य समाज में ढोंग, अंधविश्वास और धार्मिक आस्था के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी बाबाओं की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही करना है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान को गंभीरता से संचालित करते हुए ढोंगी बाबाओं की पहचान कर विधिक कार्यवाही करने के निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

आज 13 जुलाई को मंदिरों, आश्रमों सार्वजनिक स्थानों पर सभी थाना /चौकी प्रभारियों द्वारा चप्पा-चप्पा सर्च अभियान, चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों की सत्यापन प्रक्रिया एवं दस्तावेजों की गहन जांच की गई, जिसमें काठगोदाम पुलिस द्वारा तीन बाबाओं को चिन्हित कर एक के विरुद्ध कार्यवाही, मुखानी क्षेत्र में एक के विरुद्ध, कालाढूंगी क्षेत्र में चार लोगों को चिन्हित कर दो के विरुद्ध कार्यवाही, लालकुआं क्षेत्र में सात लोगों को चिन्हित कर दो के विरुद्ध कार्यवाही, रामनगर क्षेत्र में 10 लोगों के विरुद्ध 03 के विरुद्ध पुलिस अधिनियम में कार्यवाही की गई है। कुल 24 बाबाओं को चिन्हित कर 09 बाबाओं के विरूद्ध पुलिस एक्ट में चालानी कार्यवाही करते हुए सख्त चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर

पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थलों, मंदिर परिसरों, डेरे, आश्रमों, और अन्य धार्मिक गतिविधियों पर नजर रखते हुए कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार निगरानी की जा रही है। जनपद पुलिस ने कहा है कि किसी भी प्रकार के ढोंग, ठगी या धर्म के नाम पर शोषण का शिकार होने से बचें और इस प्रकार की किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें। जनता की आस्था के साथ कोई खिलवाड़ न कर सके, धर्म की आड़ में ठगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉