Medical
उत्तराखण्ड

266 ऑटो चालकों का हुआ सत्यापन, दोबारा शुरू होगा 18 से सत्यापन का कार्य

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। ऑटो चालकों पहचान करने के लिए चलाए जा रहे परिवहन विभाग के सत्यापन अभियान के पांच दिनों में 266 ऑटो चालकों का ही सत्यापन हो सका है। वहीं अब 18 अक्तूबर से विभाग ने दो रूटों पर चालकों के सत्यापन का शेड्यूल जारी करने के साथ ही हर दिन इनके सत्यापन की संख्या भी 125 तय कर दी है। एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में बीते 7 अक्तूबर से 11 अक्तूबर तक परिवहन विभाग ने 266 ऑटो चालक, मालिकों का सत्यापन हो सका है। वहीं अब सत्यापन की प्रक्रिया 18 अक्तूबर से फिर शुरू होगी। दरअसल, दो दिन सरकारी अवकाश है और इसके बाद एमबी इंटर कॉलेज मैदान में कुमाऊं द्वार महोत्सव की शुरुआत होनी है। इसलिए छह दिन के बाद सत्यापन कार्य होगा। वहीं सत्यापन कार्य धीमा होने पर अब विभाग ने रूट नंबर 5 और 6 के ऑटो चालक, मालिकों के लिए 18 से 26 अक्तूबर तक का समय तय किया है। इस दौरान हर दिन 125 ऑटो के चालक व मालिकों का सत्यापन किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया मिलावटखोरी के विरुद्ध विशेष अभियान, प्रतिष्ठानों का निरीक्षण एवं खाद्य नमूने संग्रहित, अनियमितता पाए जाने पर होगी कार्रवाई
Ad

एमबी इंटर कॉलेज मैदान में कुमाऊं द्वार महोत्सव का आयोजन होना है, इसलिए कुछ दिन के लिए सत्यापन कार्य रोका जा रहा है। 18 अक्तूबर से दोबारा इसे शुरू करेंगे। इसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया है।  
 –विपिन कुमार सिंह, एआरटीओ (प्रवर्तन), हल्द्वानी

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भीमताल से ढूगशील मोटर मार्ग डामरीकरण के लिए 72 लाख 36 हजार स्वीकृत, जल्द शुरू होगा डामरीकरण व सुधारीकरण का कार्य
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉