Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने हेलीपैड और ट्रचिंग ग्राउंड का किया निरीक्षण, अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- कुमाऊं कमिश्नर/सचिव मा० मुख्यमंत्री दीपक रावत ने सोमवार को गौलापार स्थित हैलीपैड एवं ट्रचिंग ग्राउंड का निरीक्षण कर अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

ADVERTISEMENTS Ad

निरीक्षण के दौरान हैलीपैड संचालन से जुड़े लोगों ने बताया कि हैलीपैड के आसपास पक्षियों की आवाजाही अधिक है, जिससे उड़ान संचालन के दौरान सुरक्षा संबंधी जोखिम उत्पन्न हो सकता है। यह भी बताया गया कि आसपास की विद्युत लाइनों पर पेड़ों की शाखाएँ ढकी हुई हैं, जिससे तारों की विजिबिलिटी कम होने के कारण फ्लाइंग हैज़र्ड की स्थिति बन सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad

आयुक्त ने इस पर अधीक्षण अभियंता, यूपीसीएल को निर्देश दिये कि 24 घंटे के भीतर विद्युत लाइनों के समीप पेड़ों की कटाई-छंटाई कर दी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि हैलीपैड परिसर में अग्निशमन विभाग के कार्मिकों के लिए उचित बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने कहा कि हैलीपैड क्षेत्र के समीप पक्षियों की गतिविधि बढ़ने का एक प्रमुख कारण नगर निगम के ट्रचिंग ग्राउंड तथा हल्द्वानी की ओर कुछ स्थानों पर खुले में फेंका जा रहा कूड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी

इसके पश्चात आयुक्त ने हल्द्वानी रेलवे लाइन और राजपुरा क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में भी कुछ लोग गौला नदी में कचरा और अन्य अपशिष्ट पदार्थ डाल रहे हैं, जिससे पक्षियों का आवागमन बढ़ रहा है और हैलीपैड संचालन में बाधा उत्पन्न हो रही है। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिये कि इन क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी की जाए, सार्वजनिक घोषणा के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाए, और इसके बाद नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्यवाही की जाए। साथ ही, इन क्षेत्रों में नगर निगम द्वारा नियमित सफाई अभियान चलाने के भी निर्देश दिये।

इसके बाद उन्होंने ट्रचिंग ग्राउंड गौलापार का निरीक्षण किया और बताया कि नगर निगम द्वारा यहाँ के लेगसी वेस्ट के निस्तारण हेतु लगभग 6 करोड़ रुपये का टेंडर किया गया है, जिसकी अवधि 6 माह निर्धारित है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अनुबंध के अनुसार दो मशीनें लगनी थीं, किंतु वर्तमान में केवल एक ही मशीन कार्यरत है। इस पर आयुक्त ने नगर निगम अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर दूसरी मशीन तत्काल लगवाने और मशीन संचालन की सूचना देने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह

आयुक्त ने यह भी कहा कि निर्धारित अवधि में लेगसी वेस्ट का पूर्ण निस्तारण किया जाए तथा जो ताजा अपशिष्ट आ रहा है, उसका भी नियमित सेग्रीगेशन और निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे हल्द्वानी शहर में लंबे समय से चली आ रही यह समस्या दूर हो सके। उन्होंने ट्रचिंग ग्राउंड परिसर में भी सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिये, ताकि सफाई व्यवस्था पर निगरानी रखी जा सके।

साथ ही आयुक्त ने यह भी कहा कि शहर में जिन जानवरों की मृत्यु हो जाती है, उन्हें खुले में फेंकने के बजाय निर्धारित गड्डों में दफनाया जाए। उन्होंने पक्षियों की आवाजाही समाप्त करने हेतु ट्रेंचिंग ग्राउंड में ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी राहुल साह, सीओ दीपशिखा अग्रवाल, तहसीलदार कुलदीप पाण्डे, हैलीपैड संचालन टीम के रविन्द्र सिंह सहित नगर निगम, यूपीसीएल व अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉