Medical
उत्तराखण्ड

सीवर टैंक की सफाई करते हुए गैस लगने से युवक की मौत, शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा

ADVERTISEMENTS Ad

भवाली:- श्यामखेत में बुधवार को सीवर टैंक की सफाई करते समय गैस लगने से एक युवक की मौत गई। जबकि दूसरा युवक बेहोश हो गया। आनन फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली लाया गया। अस्पताल पहुँचने से पहले एक युवक ने दम तोड़ दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक विजय कुमार 35 पुत्र वेद राम निवासी टमट्यूडा, गौरव 35 पुत्र रामेश्वर निवासी टमट्यूडा श्यामखेत में सीवर टैंक की सफाई कर रहे थे। आचानक गैस लगने से विजय कुमार ने दम तोड़ दिया। वही गौरव भी बेहोश हो गया। जिससे दोनों को सीएचसी लाया गया। अस्पताल पहुँचने से पहले मौत हो गई थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

दूसरे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। वही युवक की मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। जनप्रतिनिधियों का अस्पताल में जमावड़ा लग गया। वही लोगों ने बताया कि विजय के तीन छोटे बच्चे है। पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉