Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सड़क हादसा: देर रात पर्यटकों की कार खाई में गिरी, चार घायल, एक की मौके पर ही मौत

ADVERTISEMENTS Ad

गहरी खाई होने के कारण घायल लोगों को बाहर निकलने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। वही रात के समय अंधेरे के कारण भी रेस्क्यू ऑपरेशन भी काफी समस्या आई।

ADVERTISEMENTS Ad

चार घायल लोगों को 108 एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया रात में अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू में आई दिक्कत एसडीआरएफ द्वारा बताया गया कि वाहन रामगढ़ रोड पर श्यामखेत के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिसमें पांच व्यक्ति सवार थे। तीन व्यक्तियों को सामान्य चोटें आई थी जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। जबकि एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 2 नवंबर को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर, विंटेज ग्रीन में आयोजित समारोह में करेंगे प्रतिभाग
Ad

रात के अंधेरे और विषम परिस्थितियों के चलते कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से निकालकर स्ट्रैचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक लाया गया। जिनको एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक के शव को खाई से निकालकर आवश्यक कार्यवाही के लिए जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भतीजे ने लोहे की रॉड से हमला कर की चाचा-चाची की हत्या, बीच बचाव करने आई बहू घायल, आरोपी फरार, तलाश जारी, दोहरे हत्याकांड से पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल
Ad

घायलों में मृदुल गुप्ता (29) पुत्र लखन लाल गुप्ता निवासी गीता पल्ली इको गार्डन लखनऊ,

रोहन अरोड़ा (29) पुत्र महेश अरोड़ा निवासी निवासी गीता पल्ली इको गार्डन लखनऊ, तुषार तिवारी (28) पुत्र राजेश तिवारी निवासी अर्जुन नगर आलमबाग लखनऊ, सुमित गुप्ता (27) पुत्र दीप चंद्र गुप्ता निवासी कृष्णा नगर आलमबाग लखनऊ शामिल हैं। मृतक की शिनाख्त आदित्य शुक्ला (29) पुत्र स्व. मनोज कुमार निवासी कैलाशपूरी नियर इको गार्डन आलमबाग लखनऊ के रुप में हुई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉