Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नशा मुक्ति केंद्र की लापरवाही के चलते नाबालिग की हालत नाजुक, केंद्र संचालिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- अवैध रूप से संचालित एक नशा मुक्ति केंद्र की गंभीर लापरवाही सामने आ रही है, जहां इलाज के नाम पर भर्ती एक नाबालिग की हालत बेहद नाजुक हो गई। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए केंद्र संचालिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मिली जानकारी के अनुसार, विठोरिया निवासी जया अधिकारी ने थाना मुखानी में तहरीर देकर बताया कि उनका 17 वर्षीय पुत्र शुभम अधिकारी नशे की लत से ग्रसित था। उपचार के लिए उसे करीब दो माह पूर्व “संकल्प नशा मुक्ति समिति” में भर्ती कराया गया था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य में आई तेजी, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
Ad

परिजनों के अनुसार, 21 तारीख को मुलाकात के दौरान शुभम सामान्य स्थिति में था, लेकिन उसी दिन बाद में सूचना मिली कि वह अचानक बेहोश हो गया है। जब परिजन उसे लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे तो वहां नशा मुक्ति केंद्र का कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। डॉक्टरों ने जांच में बताया कि किशोर की किडनी और लीवर गंभीर रूप से प्रभावित हैं और उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि संबंधित नशा मुक्ति केंद्र बिना पंजीकरण के संचालित किया जा रहा था और नाबालिग को अवैध रूप से वहां रखकर उपचार किया जा रहा था, जिसमें गंभीर लापरवाही बरती गई।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग की शादी कराने के मामले में पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज, किशोरी को भेजा नारी निकेतन

इस आधार पर थाना मुखानी में एफआईआर संख्या 50/26 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 तथा मानसिक स्वास्थ्य देखरेख अधिनियम 2017 की धारा 87/108 के तहत मुकदमा कायम किया गया है।

पुलिस ने मामले में केंद्र संचालिका आयुषी कपिल के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।  पुलिस और प्रशासन अब ऐसे अवैध नशा मुक्ति केंद्रों की जांच तेज करने की तैयारी में है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉