Medical
उत्तराखण्ड

15 अक्टूबर तक जनपद की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करें: डीएम ललित मोहन रयाल

ADVERTISEMENTS Ad

यातायात दबाव वाले क्षेत्रों में सड़क सुधार कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

जिलाधिकारी ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को लेकर दिए महत्वपूर्ण निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को डीएम कैंप कार्यालय में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में सड़क सुरक्षा, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था तथा सड़कों की स्थिति की समीक्षा की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि 15 अक्टूबर तक जनपद की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करते हुए सड़कों को आवागमन के अनुकूल बनाया जाए। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर सड़कों पर मिट्टी जमा है अथवा सड़क निर्माण/मरम्मत के कारण मिट्टी सड़क पर आ रही है, वहां विशेष ध्यान देते हुए तत्काल सफाई एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि वाहन चालकों को परेशानी न हो और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो।

यह भी पढ़ें 👉  सेंट पॉल्स स्कूल में मनाया एनएसएस का राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस, छात्र-छात्राओं ने विद्यालय प्रांगण में चलाया स्वच्छता अभियान

जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहारी सीजन प्रारंभ होने वाला है और आने वाले समय में जनपद में नागरिकों एवं पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। ऐसे में सड़क एवं यातायात व्यवस्था बेहतर होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों की खराब स्थिति के कारण जनपद की छवि पर किसी प्रकार का नकारात्मक प्रभाव न पड़े। उन्होंने विशेष रूप से उन क्षेत्रों में सड़क सुधार कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए, जहां यातायात का दबाव अधिक रहता है।

जिलाधिकारी ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए ब्लैक स्पॉट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों तथा यातायात दबाव वाले स्थानों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छ हल्द्वानी, स्वस्थ हल्द्वानी: "स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा" के छठे दिन वार्ड 50 में घर-घर पहुंचा स्वच्छता जागरूकता अभियान

बैठक में हिट एंड रन मामलों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ऐसे मामलों में नियमानुसार मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जनपद के सभी अस्पतालों को भी आवश्यक जानकारी एवं जागरूकता उपलब्ध कराई जाए, ताकि पात्र परिवारों को सहायता प्राप्त करने में अनावश्यक कठिनाई न हो।

जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकना सभी संबंधित विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सड़क निर्माण एवं रखरखाव से जुड़े विभागों के अभियंताओं को सड़क की गुणवत्ता, जल निकासी, गड्डों, मिट्टी एवं अन्य संभावित दुर्घटना कारकों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।

बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं अभियंता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉