Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नियम के विरुद्ध संचालित हो रहे 17 ई रिक्शा वाहन सीज, 25 के किए चालान

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के दिए गए निर्देशों के अनुपालन में परिवहन विभाग के प्रवर्तन दलों के द्वारा रात्रि में चेकिंग अभियान चलाया गया। यह चैकिंग अभियान ई रिक्शा वाहनों के विरुद्ध संचालित किया गया जो कि लाइट ऑफ करके वाहन संचालित करते हैं जिससे दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

इस संबंध में इंटरसेप्टर प्रभारी पवन कुमार और परिवहन कर अधिकारी जगदीश चंद्र के द्वारा विशेष चेकिंग अभियान कालाढूंगी रोड पर चलाया गया । इस चेकिंग अभियान में सहायक उप निरीक्षक आरसी पवार एवं गिरीश कांडपाल के साथ-साथ परिवहन पर्यवेक्षक चंदन सप्याल, अरविंद कुमार, रोहित, विनय कुमार, सुनील आदि सम्मिलित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

चेकिंग अभियान में ई रिक्शा वाहनों की हेडलाइट, रिफ्लेक्टर व प्रपत्रों को चेक किया गया। 25 वाहनों के चालान किए गए। लाइट बंद कर वाहन संचालित करने के अभियोग में 17 ई रिक्शा को सीज भी किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉