Medical
राष्ट्रीय

कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार धीमी, विजिबिलिटी कम होने के कारण दिल्ली आने वाली करीब 26 ट्रेनें लेट

ADVERTISEMENTS Ad

दिल्ली एनसीआर, उत्तर भारत में बुधवार की सुबह जबरदस्त कोहरा देखने को मिल रहा है। साथ ही ठंड लगातार बढ़ रही है। कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी हो गई है। भारतीय रेलवे के एक अपडेट के अनुसार, दिल्ली आने वाली करीब 26 ट्रेनें विजिबिलिटी कम होने के चलते देरी से चल रही हैं, कोहरे के चलते उड़ानों के संचालन पर भी असर पड़ा है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली- एनसीआर के कुछ हिस्सों में शाम के समय हल्की बारिश भी हो सकती है। इससे तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad

दिल्ली आने वाली करीब 26 ट्रेनें घने कोहरे के चलते देरी से चल रही हैं। भारतीय रेलवे के अनुसार, मधुबनी एक्सप्रेस 5 घंटे से अधिक की देरी से चल रही हैं। इसके अलावा बिहार संपर्क क्रांति, श्रम शक्ति एक्सप्रेस समेत कई दूसरी ट्रेनें देरी से चल रही हैं। मंगलवार को कुल 39 ट्रेनें 30 मिनट से लेकर 4 घंटे तक की देरी से चल रही थीं।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉