Medical
राष्ट्रीय

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का 81 वर्ष की उम्र में निधन, झारखंड समेत पूरे देश में शोक की लहर

ADVERTISEMENTS Ad

रांची:- झारखंड मुक्ति मोर्चा के  संस्थापक और  पूर्व मुख्यमंत्री , राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का सोमवार को निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे और दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे झारखंड समेत देश भर के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, ‘गुरुजी’ के नाम से लोकप्रिय शिबू सोरेन पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। हाल ही में उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिससे उनके शरीर का बायां हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया था। इसके अलावा वह किडनी की गंभीर बीमारी, मधुमेह और हृदय संबंधी समस्याओं से भी जूझ रहे थे। बीते एक वर्ष से वह डायलिसिस पर थे और चिकित्सकों की विशेष टीम उनकी निगरानी कर रही थी।

ADVERTISEMENTS Ad

शिबू सोरेन का जन्म 11 जनवरी 1944 को झारखंड के रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में हुआ था। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा।

शिबू सोरेन ने झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने के आंदोलन में अहम भूमिका निभाई। वह तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने और केंद्र सरकार में कोयला मंत्री के रूप में भी कार्यभार संभाल चुके थे। हालांकि चिरूडीह हत्याकांड में नाम आने के बाद उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

‘दिशोम गुरु’ के रूप में पहचाने जाने वाले शिबू सोरेन को झारखंड की आत्मा से जुड़ा नेता माना जाता था। उनके निधन को राज्य ही नहीं, बल्कि भारतीय राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जो उनके पुत्र हैं, सहित तमाम नेताओं, दलों और संगठनों ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी राजनीतिक और सामाजिक सेवाओं को हमेशा याद किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉