Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

ट्रेडिंग के नाम पर 3.51 लाख की ठगी का शिकार हुई महिला, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर। एक महिला के साथ ट्रेडिंग के नाम पर 3.51 लाख रुपये की साइबर ठगी का शिकार हो गई । पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

नियर सम्राट ढाबा काशीपुर रोड निवासी अनुराधा साह ने साइबर क्राइम पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बीते दिनों उन्होंने गूगल पर शेयर मार्केटिंग और ट्रेडिंग के संबंध में सर्च कर रही थी, इसके बाद एक लिंक पर क्लिक करने पर वह अचानक एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ गई। इस ग्रुप के एडमिन ने खुद को रिसेप्शनिस्ट बताकर उसे ट्रेडिंग के बारे में जानकारी देकर अपने प्रोफिट के स्क्रीन शॉट शेयर कर निवेश करने का सुझाव दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों के दृष्टिगत हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया अभियान, खाद्य पदार्थों के लिये नमूने
Ad

इसपर विश्वास कर उन्होंने ट्रेडिंग करने की सहमति जताई। इसके बाद उनकी एक एप में यूआईडी बनाई गई। वहीं उनको आईपीओ की खरीदारी करने के लिए एप में रकम जमा करना शुरू कर दिया। प्रोफिट चार्ट में रकम में मुनाफा देख उन्होंने 5 से 14 अक्तूबर तक कुल 3.51 लाख रुपये जमा कराए। इसके बाद जब उन्होंने रकम विड्राल करने की कोशिश की, तो रकम उनके खाते में नहीं आई और उन्हें ठगी होने का अहसास हुआ। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने विकास कार्यों और योजनाओं को लेकर की समीक्षा बैठक, शहरों के मास्टर प्लान को विशेष महत्व, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉