Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

रेलवे प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई टली, मामला अगली तारीख तक के लिए स्थगित

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी के बहुचर्चित रेलवे प्रकरण की आज (गुरुवार) सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई अब टल गई है। सूत्रों के अनुसार, इस मामले का नाम आज की सुनवाई सूची में शामिल नहीं है, जिससे यह मामला अब अगली तारीख तक के लिए स्थगित हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने 24 जुलाई 2024 को इस मामले में एक अंतरिम आदेश जारी किया था, जिसमें केंद्र सरकार, राज्य सरकार और रेलवे को एक साझा योजना तैयार करने के निर्देश दिए थे। यह योजना 27 नवंबर 2024 तक कोर्ट में पेश की जानी थी, लेकिन कुछ कारणों से सुनवाई की तारीख बढ़ा दी गई। पहले यह उम्मीद जताई जा रही थी कि 12 दिसंबर 2024 को इस मामले पर सुनवाई होगी, लेकिन अब यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अगली सुनवाई कब होगी। हल्द्वानी रेलवे मामले में कोर्ट का यह निर्णय उत्तराखंड सहित हल्द्वानी के नागरिकों के लिए एक अहम मोड़ है, और लोग इस मामले के नतीजे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के विद्यालयों में स्काउट गाइड शिविरों का आयोजन, कई स्कूलों के स्काउट गाइडों ने किया प्रतिभाग
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉