Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

आपातकालीन केंद्र पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की, अधिकारियों को किया अलर्ट

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- प्रदेश में लगातार विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश और उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे। उन्होंने आपदा से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की जानकारी ली और चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में फंसे श्रद्धालुओं को भोजन, दवाइयां और अन्य आवश्यक सामग्री समय पर उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि बारिश के कारण बंद हुई सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र खोलने की व्यवस्था की जाए, ताकि यातायात बहाल हो सके और राहत कार्यों में तेजी लाई जा सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा
Ad

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने को भी कहा है और आमजन को समय पर सूचनाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार सभी के साथ खड़ी है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉