Medical
उत्तराखण्डचमोली

सड़क हादसा: वाहन अनियंत्रित होकर कैल नदी में समाया, चार लोगों की मौत, तीन गम्भीर रूप से घायल

ADVERTISEMENTS Ad

गोपेश्वर:-  विकासखंड देवाल में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कुंनार-गेस मोटर मार्ग पर एक वाहन अनियंत्रित होकर सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिरते हुए सीधे कैल नदी में जा समाया। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

ADVERTISEMENTS Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन में कुल सात लोग सवार थे। कुंनार के समीप चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद वाहन सड़क से नीचे गहरी खाई में लुढ़कता हुआ उफनती कैल नदी में जा गिरा। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और नदी के तेज बहाव ने राहत कार्य को भी चुनौतीपूर्ण बना दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: पर्वतीय इलाकों में आज मूसलाधार बारिश के आसार, देहरादून समेत 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना
Ad

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के दौरान एक महिला और एक बच्चा वाहन से छिटककर बाहर जा गिरे, जिससे उनकी जान बच गई। हालांकि दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। अन्य घायल व्यक्तियों को भी स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
रेस्क्यू अभियान के दौरान नदी से अब तक चार लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन, पुलिस और स्थानीय लोगों की संयुक्त टीम मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रही।

स्थानीय जनप्रतिनिधि महावीर बिष्ट ने बताया कि जिन लोगों ने वाहन को दुर्घटनाग्रस्त होते देखा था, उनकी निशानदेही पर नदी किनारे व्यापक सर्च अभियान चलाया गया। ग्रामीणों और बचाव दलों ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद नदी में उतरकर खोजबीन की, जिसके बाद शवों और घायलों को बाहर निकाला जा सका।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉