Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

ल्वाड डोबा से गौनियारों मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए तीन करोड़ पांच लाख स्वीकृत, जल्दी शुरू होगा कार्य

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल:-   ओखलकांडा ब्लॉक के ल्वाड डोबा से गौनियारों लम्बे मोटर मार्ग ख़राब था, जिस कारण ग्रामीणों, किसानों, को अवागमन में काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, बरसात के दिनों ग्रामीणों को काफी परेशानियां होती थी, ग्रामीणों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा से मोटर मार्ग पर सुधारीकरण व डामरीकरण करने की मांग की। मंत्री कैड़ा ने जनता की समस्याओं को देखते हुए pmgsy से pwd विभाग को हस्तांतरित कर विभाग के अधिकारियो से डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने को कहा था, मंत्री कैड़ा ने ल्वाड डोबा से गौनियारों तक 11 किमी मोटर मार्ग पर डामरीकरण, सुधारीकरण के लिए 3 करोड़ 5 लाख स्वीकृति कराया  जिसका शासन से शासनादेश जारी करा दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बड़ी राहत, तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते के प्रस्ताव को दी मंजूरी
Ad

मंत्री कैड़ा ने अधिकारियों से शीघ्र टैण्डर प्रकिया पूर्ण करने के निर्देश दिये है,  उन्होंने कहा जल्दी मोटर मार्ग पर, सुधारीकरण व डामरीकरण का कार्य किया जायेगा। मंत्री कैड़ा ने कहा भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉक के क्षतिग्रस्त मोटर मार्गो पर लगातार डामरीकरण करने का कार्य किया जा रहा है। मंत्री कैड़ा ने कहा प्रदेश की जनता की समस्याओं का समाधान हो इस दिशा में हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है। मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों को दिया दीपावली का तोहफा, पेंशन वृद्धि की घोषणा, पत्रकार कल्याण कोष की राशि पांच करोड़ से बढ़ाकर की दस करोड़
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉