Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर प्रशासन सख्त: गंदगी, दूषित खाद्य सामग्री परोसने और एक्सपायरी तिथि का सामान रखने पर 11 प्रतिष्ठानों पर लगाया 4.20 लाख का अर्थदंड

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीतालः- लगातार हो रही खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी अनदेखी के चलते प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है,  नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। न्यायालय न्याय निर्णयन अधिकारी एडीएम विवेक राय की अदालत में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत लंबित वादों की सुनवाई करते हुए कुल 11 प्रतिष्ठानों पर 4 लाख 20 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया। जांच में गंदगी, दूषित खाद्य सामग्री परोसने, एक्सपायरी तिथि का सामान रखने, आवश्यक पंजीकरण न होने और अन्य गंभीर कमियां पाई गईं।

ADVERTISEMENTS Ad

खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से की गई जांच में कई प्रतिष्ठानों में उल्लंघन करने का मामला सामने आया। अदालत ने कुशाल सिंह नेगी के संस्थान कॉर्बेट रिजॉर्ट एडवेंचर रिसॉर्ट आन्या, रिजॉर्ट एंड स्पा प्राइवेट लिमिटेड बैलपड़ाव रामनगर और इसकी एक इकाई इनोवा-8 साकेत फोर्ट स्टेजडोर नई दिल्ली पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रास्ता पूछने के बहाने महिला की चेन छीनने वाला बदमाश गिरफ्तार, बिना नंबर प्लेट की स्कूटी और लूटी चेन भी बरामद
Ad

रोहित जोशी, प्रबंधक होटल आरिफ कास्टल इंडस्ट्रीज मल्लीताल पर 80 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया, जो इस कार्रवाई में सबसे अधिक है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अलावा बुद्धि सागर मै. दिल्ली के मशहूर राजमा चावल बेस अस्पताल हल्द्वानी ₹20,000, अख्तर खान मै. उत्तरांचल किराना स्टोर रेलवे बाजार लाइन पार, लालकुआं – ₹50,000, अमित अग्रवाल मै. गणपत राम एंड संस, मेन मार्केट लालकुआं – ₹50,000, धीरेंद्र मै. कुमाऊंनी रसोई शिक्षा नगर लामाचौड़ हल्द्वानी -₹25,000, योगेश सनवाल मै. सिक्स सीजन रिजॉर्ट नया गांव कालाढूंगी – ₹50,000, आशीष सिंह मै. त्रिदेव रेस्टोरेंट, सलड़ी पो. अमृतपुर नैनीताल पर ₹25,000 रुपये का जुर्माना लगाया है।

इसी क्रम में संजय पाल (कठघरिया चौराहा कालाढूंगी रोड हल्द्वानी) पर 25 हजार रुपये, राजेंद्र प्रसाद (मै. प्रजापति सेल्स, केमू स्टेशन अलंकार होटल हल्द्वानी) पर 20 हजार रुपये तथा सुनील पाल (आरके मटन एंड चिकन शॉप हल्द्वानी) पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश

उपभोक्ताओं से की अपील: खाद्य सामग्री खरीदते समय रखें ध्यान

एडीएम विवेक राय ने स्पष्ट कहा कि खाद्य सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे खाद्य सामग्री खरीदते समय दुकानों की साफ-सफाई, उत्पाद की गुणवत्ता और एक्सपायरी तिथि अवश्य जांच लें।
प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि भविष्य में भी नियमित निरीक्षण अभियान चलाए जाएंगे। नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और स्वच्छ खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉