Medical
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

नेपाल मूल की एक महिला का शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने लिव-इन पार्टनर के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज, आरोपी फरार, तलाश जारी

ADVERTISEMENTS Ad

पिथौरागढ़:- धारचूला में खोतिला क्षेत्र में नेपाल मूल की एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के सिर और शरीर पर चोट के गंभीर निशान पाए गए हैं। मामले में महिला के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने उसके लिव-इन पार्टनर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, धारचूला बाजार से करीब दो किलोमीटर दूर खोतिला में पैदल पुल के समीप महिला का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त 33 वर्षीय मीना लोहार पत्नी मोहन राम, निवासी सुनसेरा, दार्चुला (नेपाल) के रूप में की। वह वर्तमान में खोतिला क्षेत्र में रह रही थी। महिला की मौत की खबर मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ल्वाड डोबा से गौनियारों मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए तीन करोड़ पांच लाख स्वीकृत, जल्दी शुरू होगा कार्य
Ad

धारचूला के प्रभारी एसएचओ अंबी राम आर्या के अनुसार, मीना लोहार पिछले तीन वर्षों से अपने पति मोहन राम से अलग रह रही थी। वह वर्तमान में खोतिला निवासी देवराज नबियाल के साथ रह रही थी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, महिला की हत्या की आशंका के बाद पुलिस ने उसके आवास की बारीकी से जांच की।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस को जांच के दौरान घर के बेड और फर्श पर खून के गहरे धब्बे मिले। घटनास्थल से खून से सना फर्श का टुकड़ा, तकिया और गद्दे के खून से सने कपड़े भी बरामद किए गए। पुलिस ने इन सभी साक्ष्यों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल की बारीकी से जांच और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक फील्ड यूनिट की टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों को दिया दीपावली का तोहफा, पेंशन वृद्धि की घोषणा, पत्रकार कल्याण कोष की राशि पांच करोड़ से बढ़ाकर की दस करोड़

महिला के बेटे की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसके लिव-इन पार्टनर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद से आरोपी घर से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही है।

प्रभारी एसएचओ अंबी राम आर्या ने बताया कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

फिलहाल महिला की हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। आरोपी की गिरफ्तारी और जांच के बाद ही वारदात से जुड़ी पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉