Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नये शिक्षा सत्र की शुरुआत आज, 1300 सरकारी स्कूलों में पुस्तकों का होगा वितरण

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- आज से नए शिक्षा सत्र की शुरुआत के साथ ही सरकारी स्कूलों में शैक्षिक गतिविधियों ने रफ्तार पकड़ ली है। शिक्षा विभाग ने इस बार सत्र के पहले ही दिन से व्यवस्थाओं को मजबूत करते हुए छात्रों को राहत देने का बड़ा कदम उठाया है।

ADVERTISEMENTS Ad

राज्य सरकार की ओर से कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए निशुल्क वितरित की जाने वाली करीब 1 लाख किताबें पहले ही स्कूलों तक पहुंचा दी गई हैं। आज 1 अप्रैल को जिले के करीब 1300 सरकारी स्कूलों में इन पुस्तकों का वितरण शुरू होगा, जो अपने आप में एक नया रिकॉर्ड माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) जीआर जायसवाल ने बताया कि अब तक ऐसा पहली बार हुआ है जब सत्र के पहले दिन ही इतनी बड़ी संख्या में किताबें स्कूलों तक पहुंचाई गई हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही 6.50 लाख और किताबें जिले में पहुंचेंगी, जिससे सभी छात्रों को समय पर पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सकेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रवेश प्रक्रिया पर फोकस

नए सत्र के साथ ही स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। सीईओ ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) और जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में प्रवेश प्रक्रिया की लगातार निगरानी करें। साथ ही अधिकारियों को कुछ स्कूलों का दौरा कर अभिभावकों और बच्चों को सरकारी स्कूलों में अधिक से अधिक प्रवेश के लिए प्रेरित करने को भी कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य में आई तेजी, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

10 अप्रैल तक लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश

शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को निर्देशित किया है कि 10 अप्रैल तक सभी किताबों का वितरण सुनिश्चित कर लिया जाए, ताकि छात्रों की पढ़ाई बिना किसी बाधा के शुरू हो सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉