Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम सभा रैकुना में भीषण अग्निकांड, पूरा मकान जलकर राख, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने परिवार को हरसंभव सहायता का दिया भरोसा

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल:- ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम सभा रैकूना में बीती रात भीषण अग्निकांड  हो गया। वेदप्रकाश पुत्र संतोष राम के आवासीय मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते पूरा मकान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का  प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

ADVERTISEMENTS Ad

अग्निकांड में घर के भीतर रखा अनाज, कपड़े, जेवरात, बर्तन और अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नेपाल मूल की एक महिला का शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने लिव-इन पार्टनर के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज, आरोपी फरार, तलाश जारी
Ad

घटना की जानकारी मिलते ही कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने आग से हुए नुकसान का जायजा लेते हुए परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एक्टिवा में सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े 14 लाख रुपए की लूट की वारदात को दिया अंजाम, पुलिस ने तीन नामजद समेत आरोपियों पर मुकदमा किया दर्ज
Ad

मंत्री कैड़ा ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर अग्निकांड से हुए नुकसान का आकलन करने तथा पीड़ित परिवार को नियमानुसार उचित मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। प्रभावित परिवार को राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉