Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

दीपावली के पावन पर्व पर सांसद अजय भट्ट ने क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं, हल्द्वानी स्थित अपने आवास पर दीप प्रज्वलित कर मनाया दीपोत्सव

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के  सांसद एवं भारत सरकार के पूर्व रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने दीपावली के पावन पर्व पर समस्त क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर उन्होंने अपने हल्द्वानी स्थित आवास पर दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाया तथा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मित्तल स्टील जंक्शन पर लगी बर्तनों की भारी सेल, दीपावली के अवसर पर दी जा रही है 10 से 30 प्रतिशत की छूट
Ad

उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली का पावन पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हम सभी को प्रेम, सद्भाव, एकता और सेवा भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान के निर्देशन में जनपद में आने वाले खाद्य पदार्थों का किया निरीक्षण, दूध दही के पांच नमूने लेकर खाद्य विश्लेषण के लिए प्रयोगशाला भेजा
Ad

उन्होंने कामना की कि माँ लक्ष्मी एवं भगवान श्री गणेश की कृपा से प्रत्येक परिवार का जीवन में सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशियां लाये तथा हमारा उत्तराखंड राज्य और देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉