Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

मंडलायुक्त दीपक रावत तथा जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत तथा जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मण्डल तथा जनपदवासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि, खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि दीपावली प्रकाश, उल्लास, आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का पर्व है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर तथा निराशा से आशा की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने सभी से अपील की है कि दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाएं, लेकिन आतिशबाजी करते समय विशेष सावधानी बरतें। पटाखे हमेशा खुले एवं सुरक्षित स्थान पर ही जलाएं तथा बच्चों को पटाखे जलाते समय अकेला न छोड़ें। पटाखे जलाने के लिए लंबी मोमबत्ती या अगरबत्ती का प्रयोग करें और ज्वलनशील पदार्थों से उचित दूरी बनाए रखें। पटाखे जलाते समय सूती एवं सुरक्षित कपड़े पहनें तथा पास में पानी, बालू एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था अवश्य रखें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: गुजरात के यात्रियों को लेकर गंगोत्री जा रही इनोवा कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, अब तक चार लोगों के शव बरामद, एक गंभीर रूप से घायल, दो लापता
Ad

उन्होंने कहा कि जल चुके अथवा अधजले पटाखों को दोबारा जलाने का प्रयास न करें। पटाखे हाथ में लेकर न जलाएं और न ही उन्हें किसी व्यक्ति, वाहन या घर की ओर फेंकें। आतिशबाजी के दौरान बुजुर्गों, छोटे बच्चों, बीमार व्यक्तियों एवं पशु-पक्षियों का विशेष ध्यान रखें। अत्यधिक ध्वनि एवं धुआं उत्पन्न करने वाले पटाखों से बचें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों को दिया दीपावली का तोहफा, पेंशन वृद्धि की घोषणा, पत्रकार कल्याण कोष की राशि पांच करोड़ से बढ़ाकर की दस करोड़
Ad

उन्होंने सभी से यह भी अपील की है कि दीपावली पर खुशियां बांटें, जरूरतमंदों की सहायता करें तथा त्योहार को शांति, सौहार्द और सुरक्षित वातावरण में मनाएं। सभी के प्रयासों से दीपावली का यह पर्व सुरक्षित बन सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉