Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सड़क पर दौड़ रही बलेनो कार में लगी आग, पुलिस की तत्परता ने कार सवार दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

ADVERTISEMENTS Ad

भवाली। हल्द्वानी – भवाली मार्ग में हल्द्वानी की दिशा में आ रही एक बलेनो कार में अचानक आग लग गई। पुलिस की तवरित कार्रवाई से आग पर जल्द काबू पाकर कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हैरानी की बात यह रही कि वाहन सवारों को भी इस बात का पता नहीं था कि उनकी कार के बोनट ने आग पकड़ ली है। ऐसे में यदि जरा देरी हो जाती तो कोई बड़ी अनहोनी भी हो सकती थी। जानकारी के अनुसार गत रात्रि सीओ भवाली सुमित पांडेय एवं ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारियों की त्वरित कार्यवाही के कारण एक बलेनो कार में लगी आग को समय रहते बुझा लिया गया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। हल्द्वानी से भवाली की ओर जा रहे सीओ भवाली सुमित पांडे ने देखा कि उनके विपरीत दिशा से एक बलेनो कार (UK04AG5134) गुलाबघाटी से हल्द्वानी की दिशा में आ रही थी और उसमें गाड़ी के बोनट के नीचे आग लगी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान
Ad

सीओ भवाली ने अपनी गाड़ी को मोड़कर आग लगी कार का पीछा कि और बलेनो कार को तत्परता रोका उसमें सवार 2 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला एवं ड्यूटी से लौट रहे कुछ पुलिसकर्मियों शैलेन्द्र कुमार, कांस्टेबल बलवंत कुमार, विजय कुमार, मोहम्मद इरफान को भी रोका गया। जिन्होंने आग बुझाने में तत्परता दिखाई गई जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

फायर एक्सटिंग्विशर, मिट्टी और पानी से आग बुझाने के बाद, वाहन में सवार व्यक्तियों ने बताया कि उन्हें इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि उनकी गाड़ी में आग लग चुकी है। आज नैनीताल पुलिस की कार्यवाही से हमारी जान बच गई। नैनीताल पुलिस की त्वरित कार्यवाही को आस-पास के लोगों ने सराहा और उनकी प्रशंसा की।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉