Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

पत्नी को बचाने की चक्कर में पति भी बहा, दोनों लापता, एसडीआरएफ ने चलाया सर्च अभियान

ADVERTISEMENTS Ad

ऋषिकेश:- लापरवाही की वजह से पति-पत्नी दोनों गंगा में बह गये। हादसा उस समय हुआ जब 26 वर्षीय पिंटू और उसकी 25 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी मजदूरी का काम करके चंद्रेश्वर नगर वापस लौट रहे थे। त्रिवेणी घाट से चंद्रेश्वर नगर जाते समय पिंटू और लक्ष्मी गंगा में मिल रही बरसाती नदी चंद्रभागा को टी पॉइंट पर पार करने लगे। इस दौरान लक्ष्मी गंगा की ओर चली गई। गंगा में बहाव अधिक होने की वजह से पैर फिसलते ही लक्ष्मी पिंटू की आंखों के सामने बहने लगी। यह दृश्य देखकर पिंटू ने अपनी जान की परवाह किए बगैर लक्ष्मी को बचाने का प्रयास किया। लेकिन पिंटू भी गंगा के बहाव की चपेट में आ गया। इस कारण पिंटू और लक्ष्मी दोनों गंगा में बह गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाना शुरु किया। लेकिन अभी तक गंगा में पिंटू और लक्ष्मी का कुछ पता नहीं चला। त्रिवेणी घाट चौकी प्रभारी विनेश कुमार ने बताया कि पिंटू और लक्ष्मी दोनों ने चंद्रेश्वर नगर में किराए का कमरा लिया है। मूल रूप से दोनों हाथरस उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान
Ad

एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर कविंद्र सजवान ने बताया कि सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। गंगा उफान पर है इसलिए सर्च ऑपरेशन चलाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, फिर भी एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉