Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सीएम पुष्कर सिंह धामी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाएगी भाजपा, हवन, यज्ञ, फल वितरण आदि के कार्यक्रम होंगे आयोजित

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कल 16 सितंबर को जन्म दिवस के अवसर पर एवं 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाने जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश तिवारी ने बताया कल 16 सितंबर को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन है, पूरे उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का जन्मदिन धूमधाम से मनाने जा रहे हैं। बुधवार से लेकर, मंडल जिला, व प्रदेश स्तर पर धामी जी का जन्म दिवस पार्टी कार्यकर्ता धूमधाम से मनाएंगे इसके लिए कई स्थानों पर हवन, यज्ञ, फल वितरण आदि के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पांच दिवसीय कुमाऊं द्वार महोत्सव सम्पन्न, आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत रहे मुख्य अतिथि, कलाकारों को किया सम्मानित
Ad

17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर से लेकर 17 अक्टूबर तक पूरे एक माह सेवा संकल्प अभियान के रूप में मना रही है क्योंकि 16 सितंबर को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी जी का भी जन्म दिवस है इसलिए भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में 16 सितंबर से लेकर 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम मनाएगी एक माह के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता केंद्र सरकार द्वारा किए गए जनकल्याणकारी योजनाएं एवं प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्यों का लेखा-जोखा जनता के बीच पहुंचाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  विश्व स्ट्रोक दिवस पर विशेष: स्ट्रोक के लक्षणों को पहचाने- चेहरे का टेढ़ापन, हाथ में कमजोरी और बोलने में परेशानी को न करें नजरअंदाज, देरी पड़ सकती है भारी
Ad

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश तिवारी ने आगे बताया 17 सितंबर को नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्ष पहले तीन बार गुजरात के मुख्यमंत्री और अब तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में सफलतम 25 वर्ष का कार्यकाल पूरी ईमानदारी व बेदाग कार्यकाल रहा है पूरी दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ख्याति के कारण ही भारत का गौरव सम्मान बढ़ा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉