Medical
उत्तराखण्डचंपावत

सड़क हादसा: वैगनार कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, दो लोगों की मौत, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

ADVERTISEMENTS Ad

चंपावत:- उत्तराखंड में  हादसे का थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार सुबह एक बार फिर राज्य से दर्दनाक खबर सामने आई है। चंपावत जिले के लोहाघाट तहसील के डुंगराबोरा क्षेत्र में एक वैगनार कार अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस कंट्रोल रूम चंपावत को सूचना मिली कि रौंसाल-डुंगराबोरा मार्ग पर एक वैगनार कार (संख्या यूके 03 टीए 2479) खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

टीम ने खाई में फंसे तीन लोगों को बाहर निकाला, जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि एक व्यक्ति को गंभीर हालत में उपजिला चिकित्सालय लोहाघाट भेजा गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
Ad

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान मुकेश कुमार (28 वर्ष), पुत्र फकीर राम, निवासी ग्राम डुंगराबोरा, तहसील लोहाघाट, जिला चंपावत व मनीषा (22 वर्ष), पत्नी कमल राम, निवासी ग्राम कमलेड़ी, तहसील लोहाघाट, जिला चंपावत के रूप में हुई। घायल व्यक्ति की पहचान विक्रम राम (24 वर्ष), पुत्र सुरेश राम, निवासी ग्राम डुंगराबोरा, तहसील लोहाघाट, जिला चंपावत के रूप में की गई है। घायल को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉