Medical
उत्तराखण्ड

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर जल संस्थान के जेई के साथ 36.79 लाख की साइबर ठगी, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर:-  शेयर ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हल्द्वानी के जल संस्थान के जेई के साथ 36.79 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पंतनगर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

अमरावती कॉलोनी थाना मुखानी हल्द्वानी के निवासी हरीश चन्द्र जोशी पुत्र दया किशन जोशी ने साइबर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 14 अप्रैल को उनके फेसबुक अकाउंट पर अनविका शर्मा नाम की एक आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करने पर आईडी यूज़र ने खुद को एक कंपनी का एग्जीक्यूटिव बताया। इसके बाद उनका व्हाट्सएप नंबर मांगकर बात करने लगी। इसके बाद उनको शेयर ट्रेडिंग में रकम निवेश कर अच्छा मुनाफा कमाने की जानकारी दी। इस पर विश्वास कर उन्होंने अपनी सहमति दे दी और उसकी बताई वेबसाइट पर जाकर एक अकाउंट बना लिया। 10 से 22 मई तक उन्होंने अपने दो बैंक खातों से कई बार ट्रांजेक्शन कर 36,79,916 रुपये का निवेश किया। वहीं रकम की निकासी करने पर उनसे टैक्स देने की मांग की गई। ऐसा नहीं करने पर साइबर ठगों ने उनसे संपर्क तोड़ दिया। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। वह हल्द्वानी जल संस्थान में जेई के पद पर तैनात हैं। पंतनगर साइबर क्राइम थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिन खातों में पीड़ित ने रकम भेजी है, उन खातों में रकम होल्ड करने की कोशिश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  महिला से छेड़छाड़ के आरोप में पकड़े गए पर्यटकों से 18 हजार रुपए लेकर छोड़ने का आरोप, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप, ज्योलीकोट के चौकी प्रभारी और कांस्टेबल लाइन हाजिर
Ad

पीड़ित के मुताबिक, निवेश करने के दौरान उनको 6.8 लाख डॉलर का मुनाफा दिखाया गया, जो कि भारत में करीब 5.75 करोड़ रुपये होते हैं। उन्होंने एक-एक लाख डॉलर को विड्राल करने की छह बार कोशिश की, लेकिन रकम उनके खातों में नहीं आई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात, भीमताल विधानसभा की समस्याओं का समाधान करने की मांग
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉