Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

एसएसपी मंजूनाथ टी.सी ने पुलिस लाइन नैनीताल में किया साप्ताहिक परेड का आयोजन, हथियार दक्षता में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर दो महिला जवान को किया सम्मानित

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:-  पुलिस बल को हर चुनौती के लिए तैयार रखने के लिए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने शुक्रवार को पुलिस लाइन नैनीताल में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया। इस दौरान जवानों की ड्रिल, शारीरिक फिटनेस, कार्यक्षमता और वेपन हैंडलिंग का मूल्यांकन किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

परेड में थानों, पुलिस लाइन, फायर सर्विस, सीपीयू और परिवहन शाखा के जवानों ने भाग लिया। महिला, पुरुष और यातायात पुलिस की अलग-अलग टोलियां बनाकर हथियार संचालन का अभ्यास कराया गया। वेपन हैंडलिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर महिला आरक्षी रेखा निखुरपा और किरन मेहता को एसएसपी द्वारा नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान
Ad

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस फोर्स का हर कर्मी हथियारों के उपयोग में दक्ष होना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत रहना जरूरी है। महिला कर्मियों से आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और शस्त्रों की पूरी जानकारी रखने का आह्वान किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

परेड के दौरान सभी प्रभारियों को आवंटित सरकारी वाहनों की फिटनेस, मेंटीनेंस और लॉग बुक की भी जांच की गई। संबंधित अधिकारियों और वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट

इसके उपरांत एसएसपी ने पुलिस लाइन स्थित मेस का निरीक्षण किया और जवानों के लिए मौसमी सब्जियों व शुद्ध पहाड़ी व्यंजनों को मेन्यू में शामिल करने के निर्देश मेस प्रभारी को दिए।

इस अवसर पर एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार, सीओ रामनगर सुमित पांडे, सीओ नैनीताल रविकांत सेमवाल, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह सहित सभी थाना, चौकी और शाखा प्रभारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉