Medical
उत्तराखण्ड

सड़क हादसा: हाईवे पार कर रहे आठ साल के मासूम को गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने कुचला, घटना के बाद परिजनों में कोहराम, पुलिस ने चालक को लिया हिरासत में

ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार:- सोमवार देर शाम दुगड्डा क्षेत्र में एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया। हाईवे पार कर रहे आठ साल के मासूम को गैस सिलेंडर से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

घर लौटते समय हुआ हादसा

ADVERTISEMENTS Ad

कोतवाली प्रभारी प्रदीप नेगी के अनुसार, दुगड्डा निवासी रविकांत गिरि का पुत्र अभिनंदन (8) घर के पास स्थित पार्क में खेलने गया था। शाम को घर लौटते समय वह हाईवे पार कर रहा था। इसी दौरान कोटद्वार की ओर से आ रहे गैस सिलेंडर से लदे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन नहीं बच सकी जान

घटना की सूचना मिलते ही पास के बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। घायल बच्चे को तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा से बेस अस्पताल कोटद्वार भेजा गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दादा-दादी के साथ रहकर कर रहा था पढ़ाई

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य में आई तेजी, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

अभिनंदन दुगड्डा में अपने दादा-दादी के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में कक्षा-2 का छात्र था। उसके पिता रविकांत गिरि उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। मूल रूप से बरेली निवासी परिवार दुगड्डा में किराए के मकान में रहता है।

इलाके में शोक की लहर

हादसे की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पड़ोसी और स्थानीय लोग परिजनों को ढांढस बंधाने घर पहुंच रहे हैं। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉