Medical
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

बेटी के नामकरण के कुछ देर बाद पिता की करंट लगने से मौत, पूरे परिवार में मचा कोहराम

ADVERTISEMENTS Ad

पिथौरागढ़:-  परिवार में बेटी के नामकरण की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब नवजात बेटी का नामकरण संस्कार कराने के कुछ देर बाद पिता की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे में 36 वर्षीय तकनीशियन मनोज राम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मनोज परिवार में कमाने वाले इकलौते सदस्य थे। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

पिछले दो दिन से ठप थी पेयजल आपूर्ति

जानकारी के मुताबिक, पिथौरागढ़ की आंवलाघाट पंपिंग योजना में बिजली की खराबी के कारण पिछले दो दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित थी। खराबी को ठीक करने की जिम्मेदारी तकनीशियन मनोज राम के पास थी। मंगलवार को वह बिजली की खराबी ठीक करने के लिए मौके पर पहुंचे थे।

ADVERTISEMENTS Ad

शटडाउन लेकर 11 केवी लाइन के पोल पर चढ़े

बताया जा रहा है कि मनोज ने पूरी तरह नियमानुसार शटडाउन लेने के बाद 11 केवी हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़कर खराबी ठीक करने का काम शुरू किया। इसी दौरान अचानक बंद पड़ी लाइन में करंट दौड़ गया। तेज करंट की चपेट में आते ही मनोज पोल से चिपक गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस की व्यवस्थाओं की सराहना: एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी से की शिष्टाचार भेंट, युवा प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के परिवार एवं सहयोगियों को किया सम्मानित
Ad

हादसे का सबसे मार्मिक पहलू यह है कि मंगलवार को ही मनोज की सबसे छोटी नवजात बेटी का नामकरण संस्कार हुआ था। परिवार में बेटी के नामकरण को लेकर खुशी का माहौल था। रस्म पूरी होने के बाद मनोज पानी की आपूर्ति बहाल करने के लिए काम पर निकल गए। लेकिन कुछ ही देर बाद उनकी मौत की खबर घर पहुंच गई। एक ही दिन में परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।

मनोज के परिवार में उनकी पत्नी और तीन बेटियां हैं। वह परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। अचानक हुई इस मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और यूपीसीएल के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया ग्रामीणों का सपना साकार: आजादी के 75 साल बाद नदगलगाँव पहुंचेगी सड़क, मोटर मार्ग निर्माण कार्य का शुभारम्भ,

पुलिस और संबंधित टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पोल से उतारा शव

पुलिस और संबंधित टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मनोज के शव को बिजली के पोल से नीचे उतारा। इसके बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया और अंतिम कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित

यूपीसीएल के अधीक्षण अभियंता डीके बिष्ट ने बताया कि घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है। कमेटी के द्वारा हादसे के कारणों और बिजली आपूर्ति दोबारा बहाल होने की परिस्थितियों की जांच की जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर लापरवाही तय की जाएगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉