Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सेंचुरी उद्योग लालकुआं के अधिग्रहण के बाद कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सेवाएं नहीं होंगी प्रभावित

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं:-  सेंचुरी उद्योग लालकुआं को आईटीसी के अधिग्रहण करने के बाद यहां कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सेवाएं इसी प्रकार संचालित रहेगी। उनके हित पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे। यह बात सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय कुमार गुप्ता ने कही।

ADVERTISEMENTS Ad

सेंचुरी मिल के सीईओ अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि सेंचुरी पल्प एवं पेपर लालकुआं हेतु आदित्य बिड़ला रियल स्टेट लिमिटेड मुंबई एवं आईटीसी लिमिटेड कोलकाता के बीच व्यापार हस्तान्तरण समझौता 3498 करोड़ रुपये में संपन्न हुआ। इस हस्तांतरण प्रक्रिया को पूर्ण होने में 5 से 6 महीने का समय लगेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव में हुई लाखों की डकैती में चार और आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से चार तमंचे कारतूस और नगदी बरामद, अन्य की तलाश जारी
Ad

सेंचुरी पल्प एवं पेपर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि इस उद्योग को स्वर्गीय बसंत कुमार बिडला ने 1981 में प्रारंभ किया एवं जुलाई 1984 से व्यावसायिक उत्पादन प्रारंभ हुआ। समय समय पर कारखाने में नए सयंत्रो की स्थापना की गयी एवं यह कारखाना सफलता की ऊँचाइयों को छू रहा है। आईटीसी लिमिटेड पेपर उद्योग में देश में प्रथम स्थान पर है, और यह समूह एफएमसीजी, कृषि व्यवसाय, सूचना प्रौद्योगिकी, कागज उत्पाद और पैकेजिंग उद्योग में प्रतिष्ठित स्थान पर है। इस समूह के पेपर उद्योग भद्राचलम व बोल्लाराम (तेलंगाना), त्रिवेणी (पश्चिम बंगाल) और कोवई (तमिलनाडु) में संचालित है और आईटीसी लिमिटेड के अधिग्रहण के बाद वर्तमान कारखाने में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए लोगों कर्मचारियों, अधिकारियों व सेवादाताओं के हित पूर्ण रूप से सुरक्षित रहेंगे और यह कारखाना पूर्व की भाँति उत्तरोत्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में आज मंगलवार को तेज बारिश के आसार, प्रशासन ने की अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉