Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

चलती कार में लगी आग, कार पूरी तरह जलकर राख, सवार यात्रियों ने बमुश्किल कूद कर बचाई अपनी जान

ADVERTISEMENTS Ad

रुड़की:-  चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया, कार में सवार यात्रियों ने बमुश्किल कूद कर अपनी जान बचाई, सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी में मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और कार में लगे सीएनजी सिलेंडर को फटने से भी बचाया। हालांकि इस हादसे में कार पूरी तरह जलकर राख हो गई, हादसा उस समय हुआ जब हरियाणा के यात्री हरिद्वार की ओर जा रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad


बीती देर रात रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में हरिद्वार-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जयपुरिया स्कूल के पास एक चलती कार में अचानक आग लग गई, कुछ ही देर में कार आग का गोला बन गई, जिसके बाद कार में सवार यात्रियों ने किसी तरह से कूदकर अपनी जान बचाई, वहीं कार में आग लगने से हाईवे पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई, इसके बाद घटना की जानकारी फायर स्टेशन रुड़की को दी गई. सूचना मिलते ही तत्काल दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, साथ ही कार में लगे सीएनजी फिटेड सिलेंडर को भी फटने से बचा लिया, यदि सीएनजी सिलेंडर फट जाता तो आसपास अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट में ले सकता था और बड़ी घटना भी हो सकती थी, वहीं फायर सर्विस ने तत्काल एक्शन से एक बहुत बड़ी घटना होने से बचा लिया, हालांकि इस घटना में कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई, कार दिनेश पुत्र प्रेम सिंह निवासी सोनीपत हरियाणा चला रहा था, वाहन चालक ने बताया कि वह सोनीपत हरियाणा से हरिद्वार की ओर जा रहे थे, जैसे ही वह दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर जयपुरिया स्कूल के सामने पहुंचे तो एक  पुलिसकर्मी ने हमारे वाहन को ओवरटेक कर रोका और बताया कि उनकी कार से भयंकर धुआं निकल रहा है। जैसे ही कार को रोका और नीचे उतरे तो आग ने वाहन को अपनी चपेट में ले लिया, कार में सवार सभी यात्रियों ने नीचे कूदकर अपनी जान बचाई. कार चालक दिनेश सिंह ने कार अपने दोस्त प्रवीण सिंह पुत्र सही रामनिवासी बड़वासनी थाना सदर जिला सोनीपत हरियाणा की होना बताया। कार में दिनेश उम्र 41,  पुत्र प्रेम सिंह, विक्रम सिंह 31, पुत्र रोहतास सिंह, प्रवेश पुत्र राजेंद्र सिंह, दीपक उम्र 28 पुत्र जगपाल सिंह, दीपक प्रकाश चंद्र उम्र 43 वर्ष सभी निवासी जिला सोनीपत हरियाणा के रहने वाले थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्य विकास अधिकारी ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉