Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

योगा ट्रेनर ज्योति हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दुपट्टे से गला घोंटकर की थी हत्या

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- मुखानी क्षेत्र में महिला योगा ट्रेनर की हत्या का आज नैनीताल पुलिस ने खुलासा किया। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अभय कुमार उर्फ राजा को नेपाल भागने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। घटना 3 अगस्त  को सामने आई जब दीपा मेर ने थाना मुखानी में अपनी बेटी ज्योति मेर की हत्या की आशंका जताते हुए अजय योगा एंड फिटनेस सेंटर के मालिक अजय यदुवंशी व उसके भाई अभय यदुवंशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

ADVERTISEMENTS Ad

ज्योति मेर हल्द्वानी के छोटी मुखानी क्षेत्र में रहकर योगा ट्रेनर के रूप में कार्यरत थी। अजय फिटनेस सेंटर में काम करते हुए उसका कथित अवैध संबंध सेंटर के मालिक अजय यदुवंशी से हो गया था। इसी संबंध के कारण अजय ने अपने भाई अभय को आर्थिक सहयोग देना बंद कर दिया और उसे घर से निकाल दिया। इससे नाराज होकर अभय ने ज्योति की उसके कमरे में दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व में, एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, और सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी की टीम ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की। पुलिस ने अभियुक्त को नेपाल से लौटते समय नगला तिराहे के पास से  19 अगस्त  को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा अभय ने बताया कि उसने गुस्से में आकर हत्या की योजना बनाई और ज्योति की गला दबाकर हत्या की। घटना के बाद वह टैक्सी से बनबसा होते हुए नेपाल भाग गया था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

बरामदगी

अभियुक्त के पास से हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा बरामद किया गया है।

इनाम और टीम सम्मान इस मामले के सफल खुलासे पर पुलिस टीम को ₹2,500 का नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया।

पुलिस टीम में उप निरीक्षक दिनेश चन्द्र जोशी (थानाध्यक्ष, उप निरीक्षक विरेन्द्र चन्द (थाना मुखानी), उपनिरीक्षक बिरेन्द्र सिंह बिष्ट (थाना मुखानी), उप निरीक्षक नरेन्द्र कुमार (थाना मुखानी), उप निरीक्षक हरजीत सिंह (थाना मुखानी), कांस्टेबल सुनील आगरी (मुखानी), रोहित कुमार (मुखानी) सुरेश देवडी (मुखानी), रविन्द्र खाती (मुखानी), बलवन्त सिंह (मुखानी) धीरज सुगड़ा, शंकर सिंह (मुखानी), राजेश (एसओजी), अरविन्द (एसओजी), अनूप तिवारी (मुखानी), प्रवीण सिंह (मुखानी), गंगा मठपाल (मुखानी), शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉