Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

प्रदेश के 58 थानों को उच्चीकृत कर बनाया कोतवाली

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में इन दिनों पुलिस विभाग धरातल पर पुलिसिंग को और सशक्त करने में जुटा हुआ है। इस क्रम में कैबिनेट के फैसले के बाद गृह विभाग ने भी आदेश जारी कर दिए हैं। यह निर्णय नवीन, साइबर क्राइम जांचों, पर्यटन ड्यूटी व प्रदेश में बढ़ते क्राइम के मध्यनजर लिया गया है। आदेश के अनुसार प्रदेश के 58 थानों को उच्चीकृत कर कोतवाली (एसएचओ) में तब्दील कर दिया गया है। साथ ही साथ इन थानों के 58 थानाध्यक्ष के पदों को भी निरीक्षक / इंस्पेक्टर पद उच्चीकृत कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

निम्न 58 उच्चीकृत कोतवाली में दरोगा ही तैनात रहेंगे या निरीक्षक इसको फिलहाल जनपदों के कप्तानों के विवेक पर ही छोड़ा जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार अभी सिर्फ नाम परिवर्तित ही किए जाएंगे। जल्द ही पदोन्नति के सापेक्ष इन नवीन कोतवालियों में उपलब्धता के आधार पर निरीक्षकों की तैनाती हो सकेंगी।

यह 58 थाने हुए उच्चीकृत

ADVERTISEMENTS Ad

जनपद देहरादून – नेहरुकोलोनी, रायपुर, राजपुर, रायवाला, सहसपुर, कालसी, प्रेमनगर, चकराता

जनपद हरिद्वार – श्यामपुर, कनखल, पथरी,

बहादराबाद, भगवानपुर, झबरेड़ा, खानपुर, कलियर, सिडकुल

जनपद उत्तरकाशी उत्तरकाशी कोतवाली, धरासू, बड़कोट, हर्षिल
जनपद नैनीताल – काठगोदाम, कालाढूंगी, तल्लीताल, भीमताल, मुक्तेश्वर, मुखानी, वनभूलपूरा

जनपद उधमसिंहनगर कुण्डा, गदरपुर, पंतनगर, नानकमत्ता, ट्रांजिट कैम्प, आईटीआई

जनपद अल्मोड़ा द्वाराहाट, सोमेश्वर, चौखटिया, महिला थाना

जनपद बागेश्वर – बैजनाथ, कौसानी

जनपद पिथौरागढ़ बेरीनाग, झूलाघाट, मुनस्यारी, गंगोलीहाट

जनपद चंपावत – टनकपुर

दरोगाओं के पद उच्चीकृत होने से अब निरीक्षकों के 58 पद रिक्त हो गए हैं जिस कम में अब पुलिस दरोगाओं के पद उच्चीकृत होने से अब निरीक्षकों के 58 पद रिक्त हो गए हैं जिस क्रम में अब पुलिस मुख्यालय सीनियरिटी के आधार पर 58 दरोगाओं को इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नति करने जा रहा है। बता दें कि 58 पदों से अतिरिक्त भी 1 से 2 पद फिलहाल रिक्त पड़े हैं। वहीं बात करें अगले चयन वर्ष की तो कुछ निरीक्षकों के उपाधीक्षक पद पर पदोन्नति होने के उपरांत भी 9 से 10 पद और रिक्त हो जाएंगे। साथ ही साथ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, साइबर थाने एवं अन्यों में नए पद सृजित हो जाने से भी जल्द निरीक्षक स्तर के 5 से से 6 पद बढ़ रहे हैं। अनुमान लगाया जाए तो इस बार के व अगले बार के चयन वर्ष की रिक्ति का आंकड़ा मिलाकर कुल रिक्त पदों की संख्या 75 के इर्दगिर्द रहेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के निर्देशों पर भीमताल में होम स्टे इकाई का औचक निरीक्षण, तीन पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना, मानकों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉