Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नैनीताल को अस्थाई वेंडर जोन से मिलेगी मुक्ति, शासन ने दी 4.07 करोड़ रुपए की मंजूरी

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- पंत पार्क क्षेत्र में बनाए गए अस्थायी वेंडर जोन से जल्द ही मुक्ति मिलने वाली है। मल्लीताल स्थित पुराने लकड़ी टाल परिसर में स्थायी वेंडर ज़ोन विकसित करने के लिए नगर पालिका की ओर से भेजी गई 4.07 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को शासन ने मंजूरी दे दी है। अब धन आवंटित होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप नगर में स्थायी वेंडर ज़ोन स्थापित किया जाना है। प्रशासक काल में हुई वेंडिंग कमेटी की बैठकों में मल्लीताल लकड़ी टाल क्षेत्र को वेंडर ज़ोन के लिए उपयुक्त माना गया था। इसके बाद पालिका ने दो मंजिला भवन की योजना तैयार करते हुए डीपीआर शासन को भेजी थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

प्रस्तावित भवन में 125 वेंडरों के लिए स्थान उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे पंत पार्क क्षेत्र में लंबे समय से बनी अव्यवस्था खत्म होने की उम्मीद जताई जा रही है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा ने बताया कि धन के अवमुक्त होते ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉