Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

एसकेएम स्कूल में धूमधाम से मनाया मदर्स डे, मम्मियों और बच्चों के लिए फन गेम का किया आयोजन

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- आज रामपुर रोड स्थित एसकेएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मदर्स डे उत्साह, प्रेम और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय खुशियों, और भावनात्मक पलों से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में बच्चों एवं उनकी माताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अनेक मनोरंजक गतिविधियों का आनंद उठाया।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्यक्रम के दौरान मम्मियों और बच्चों के लिए विभिन्न फन गेम्स आयोजित किए गए, जिनमें सभी ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की। बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। माताओं और बच्चों ने साथ मिलकर खुशनुमा पल बिताए, जिससे कार्यक्रम का वातावरण प्रेम और अपनत्व से भर गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
Ad

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा, उप प्रधानाचार्या भामिनी चौहान जोशी एवं प्रशासक ऋषभ जोशी ने सभी माताओं का हार्दिक स्वागत एवं सम्मान किया। उन्होंने मातृत्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मां बच्चों के जीवन की प्रथम गुरु होती हैं और उनका स्नेह, त्याग एवं मार्गदर्शन जीवन को नई दिशा प्रदान करता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के निर्देशों पर भीमताल में होम स्टे इकाई का औचक निरीक्षण, तीन पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना, मानकों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
Ad

विद्यालय परिवार की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम सभी के लिए यादगार बन गया। अंत में सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉