Medical
उत्तराखण्ड

डिजिटल मार्केटिंग का काम करने वाले युवक को चाकू मारा, घटना के बाद बैग से चार लाख रुपए गायब, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावर की तलाश जारी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  देहरादून से हल्द्वानी पहुंचे एक युवक को बस से उतरते ही अज्ञात ने चाकू घोंप दिया। घटना के बाद घायल के बैग से चार लाख रुपये गायब बताए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के अनुसार पौड़ी निवासी विकास देहरादून में डिजिटल मार्केटिंग का काम करते हैं। बताया जा रहा है कि हल्द्वानी के एक कारोबारी सुनील को उन्होंने चार लाख रुपये का भुगतान करना था। शनिवार देर रात वह दून से चले और रविवार सुबह करीब चार बजे हल्द्वानी बस अड्डे पहुंचे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत, क्षेत्रीय जनता ने जताया आभार
Ad

यहां बस से उतरते ही एक युवक ने चाकू की नोक पर विकास से पैसों की मांग की। विरोध करने पर उसने विकास के पेट में चाकू घोंप दिया। चाकू युवक के नाभि के पास लगा है। एक राहगीर चीख पुकार की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचा और गंभीर घायल को डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। विकास के मुताबिक उसके बैग से चार लाख रुपये गायब हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  घास काटने गए दंपति पर ततैयों का हमला, गंभीर रूप से घायल पति की मौत, पत्नी घायल, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
Ad

एसएचओ विजय मेहता ने बताया कि घटना संज्ञान में है। सीसीटीवी फुटेज से हमलावर की तलाश की जा रही है। रकम गायब होने की भी जांच की जा रही है। घायल होने की वजह से विकास ज्यादा जानकारी नहीं दे पाया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉