Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनानैनीताल

कुसुमखेड़ा में किराए के मकान में बनाई जा रही थी नकली शराब, सात पेटी देसी नकली गुलाब ब्रांड के साथ पकड़ा शराब तस्कर

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- उत्तराखंड एसटीएफ और आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नकली देशी शराब गुलाब ब्रांड का जखीरा पकड़ा है, लंबे समय से हल्द्वानी शहर में नकली शराब की तस्करी हो रही थी लेकिन इसकी जानकारी आबकारी तक नहीं लग पा रही थी आखिर क्या कारण है कि आबकारी विभाग नकली शराब की तस्वीर रोकने में नाकाम साबित हो रहा है आज उत्तराखंड एसटीएफ और आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 7 पेटी नकली शराब गुलाब ब्रांड और शराब बनाने की सामग्री पकड़ी है एसटीएफ और आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया हरीपुर नायक कुसुमखेड़ा में शराब तस्कर किराए के मकान में रहकर नकली शराब बना रहा था, पूरी सावधानी के साथ शराब बनाई जा रही थी ताकि आसपास किसी को भी शराब की महक के बारे में पता ना चल सके लेकिन मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आज शराब तस्कर को 7 पेटी देशी नकली गुलाब ब्रांड से साथ पकड़ लिया है, पकड़े गए तस्कर के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जिलाधिकारी कार्यालय का किया वार्षिक निरीक्षण, लंबित प्रकरणों का निस्तारण करने के दिए अधिकारियों को निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉