Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

तीन दिनों से लापता युवा व्यापारी का शव पंतनगर बाईपास के पास झाड़ियों से बरामद, फॉरेंसिक टीम एवं वन विभाग के कर्मचारी जांच में जुटे

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं। बिंदुखत्ता क्षेत्र से 3 दिन से लापता युवा व्यापारी का पंतनगर बाईपास के पास झाड़ियों से शव बरामद हुआ है, मौके पर लालकुआं, पंतनगर पुलिस के साथ-साथ फॉरेंसिक टीम एवं वन विभाग के कर्मचारी जांच पड़ताल में जुट गए हैं। क्षेत्रवासी मौत हाथी के हमले से होना भी मान रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 6 दिसंबर से लापता कालिका मंदिर क्षेत्र में साइकिल मरम्मत की दुकान चलाने वाले हरपाल उर्फ राकेश उम्र 32 वर्ष  6 दिसंबर को किसी काम से घर से निकला था जो कि वापस घर नहीं पहुंचा, परिजनों ने लालकुआं कोतवाली में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अधिकारियों को चाफी से पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश, धीमी गति से निर्माण होने पर जताई नाराजगी
Ad

आज प्रातः चरवाहों ने पंतनगर बाईपास के पास रुद्रपुर रोड में मिट्टी में लतपत हुए हरपाल के शव को बरामद किया, कुछ ही देर बाद बिंदुखत्ता के लोगों ने उसकी शिनाख्त कर ली, मौके पर पंतनगर पुलिस के साथ-साथ लालकुआं कोतवाली पुलिस और वन विभाग की टीम ने छानबीन शुरू कर दी है, साथ फोरेंसिक एक्सपर्ट भी घटना की जांच करने में जुट गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवक की मौत जंगली हाथियों के हमले से भी हो सकती है, क्योंकि जिस स्थान पर दुकानदार का शव पड़ा हुआ है, वहां अक्सर हाथियों की मौजूदगी रहती है। वन विभाग इस एंगल की भी घटना की जांच में जुटा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: कई जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी, नदी-नालों और संवेदनशील मार्गो पर सतर्क रहने की अपील
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉