Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

रक्षाबंधन पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान, रामनगर में छह खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे, उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने को लेकर कार्रवाई जारी

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर:- रक्षाबंधन पर्व को लेकर आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जनपद में सघन निरीक्षण एवं प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखण्ड तथा जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों के क्रम में मंगलवार को रामनगर के विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रामनगर के ढिकुली, लखनपुर चुंगी, मेन मार्केट एवं तहसील लाइन क्षेत्र में दूध एवं दुग्ध उत्पादों का विक्रय करने वाले लगभग आधा दर्जन प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विशेष रूप से दूध, दही, पनीर, घी एवं अन्य दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता, खाद्य सुरक्षा मानकों तथा लेबलिंग की जांच की गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नीती घाटी में तमक नाले का उफान छोड़ गया तबाही का मंजर: जीआरआईएफ का कर्मचारी दूसरे दिन भी लापता, खोज एवं बचाव अभियान जारी
Ad

निरीक्षण के दौरान कुल 6 खाद्य नमूने लिए गए, जिनमें 2 पनीर, 1 दूध, 1 देशी घी, 1दही तथा 1 स्वीट कन्डेन्स्ड मिल्क शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

सभी नमूनों को नियमानुसार जांच के लिए खाद्य
प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच
रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत रिपोर्ट के आधार पर
नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखण्ड द्वारा 7 अगस्त 2026 को जारी प्रतिबंधात्मक आदेश के अनुपालन की भी जांच की गई।

उक्त आदेश के तहत ऐसे अमानकीकृत डेयरी एनालॉग अथवा गैर-दुग्ध उत्पादों के निर्माण, प्रसंस्करण, भंडारण, परिवहन, वितरण एवं विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है, जो वास्तविक दुग्ध उत्पाद होने का आभास कराते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी में देर रात 4.2 तीव्रता भूकंप के झटके, कई लोग घरों से बाहर निकले, किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना तथा अमानकीकृत एवं भ्रामक डेयरी /गैर-दुग्ध उत्पादों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन सुनिश्चित करना है। पर्व के दौरान खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने को देखते हुए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

यह अभियान राज्य सरकार की सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक अनुरूप खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता के अनुरूप संचालित किया जा रहा है।

विभाग द्वारा खाद्य कारोबारियों से भी खाद्य सुरक्षा मानकों एवं निर्धारित नियमों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने की अपील की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉